3rd Annual Orthopedic Oncosurgery Conference & A Workshop on 3D Printing
पैर के बोन कैंसर की बीमारी से जूझ रहे मरीजों के लिए एक राहत भरी खबर है। भगवान महावीर कैंसर हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर के डॉक्टरों की एक टीम ने बोन कैंसर के इलाज के लिए एक नई तकनीक खोज डाली है। इस तकनीक से मरीज बेहद कम पैसों में अपना इलाज करा सकेंगे। इसी तकनीक के माध्यम से डॉक्टरों ने 40 वर्षिय युवक के पांव की कैंसर ग्रसित बोन को बगैर शरीर से अलग किए उसे कैंसर मुक्त करने में सफलता हासिल की है।
इस तकनीक के नामकरण के बारे में ऑर्थो-ऑन्को सर्जन डॉक्टर प्रवीण गुप्ता कहते हैं कि – हमने बोन को ट्रीट किया लिक्विड नाइट्रोजन से। लिक्विड नाइट्रोजन का तापमान फ्रीजिंग तापमान माइनस 360 डिग्री फारेनहाइट तक रखा जाता है। इस प्रक्रिया में बोन को पांव से पूरी तरह निकाला नहीं जाता है। बोन को उसकी जगह से घुमाकर लिक्विड नाइट्रोजन के साथ ट्रीट किया जाता है। जिससे कि बोन का कैंसर सेल्स खत्म हो जाता है। फिर नार्मल तापमान पर बोन को दुबारा से उसके जगह पर फिट कर दिया जाता है।
इसके तकनीक के फायदे के बारे में डॉकटर प्रवीण कहते हैं कि- हम मरीज के कैंसर ग्रस्त बोन को शरीर से निकालते नहीं है। इससे मरीज दो दिनों में ही चल सकता है और अपने पूरे शरीर के भार के साथ तीन महीने के भीतर अपने पांव से चलने में सक्षम होगा।
इसके पहले के तकनीक में बोन को पूरी तरह से शरीर से निकालना होता था। रेडिएशन के माध्यम से कैंसर सेल्स को खत्म करने के बाद वापस उसे शरीर में फिट करना होता था। इस प्रक्रिया में मरीज को चलने में लगभग आठ से नौ महीने का वक्त लग जाता था।
एक दूसरे तकनीक में हड्डी की जगह स्टील फिट किया जाता है जिसमें मरीज तुरंत चल तो लेता है लेकिन इसमें सात से आठ लाख का खर्चा आ जाता है। तो वहीं इस नई तकनीक के माध्यम से इलाज कराने पर मात्र डेढ़ से दो लाख का खर्च आएगा।
हॉट डॉग टेक्निक बोन कैंसर से जुझ रहे रोगियों में एक वरदान के रूप में सामने आई है। इस तकनीक की सहायता से रिसाइकल बोन में एक बार फिर से रक्त का प्रवाह कर हड्डी को जोड़ा जाता है। वहीं अब यह हड्डी महज 3 से 4 माह में जुड़कर अपने सामान्य मुवमेंट में आती है। यह अनोखी सर्जरी भगवान महावीर कैंसर हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर के ऑर्थोऑन्को सर्जन डॉ प्रवीण गुप्ता, प्लास्टिक रिकंस्टेªक्टिव सर्जन डॉ उमेष बंसल और डॉ सौरभ रावत की टीम की ओर से की गई है। इस सर्जरी में कैंसर से जुझ रहे 13 वर्षिय बच्चे के बोन को रेडिएषन की सहायता से कैंसर मुक्त कर, प्लास्टिक सर्जरी के जरिए उसमें रक्त का प्रवाह बनाने में सफलता हासिल की गई है।
One more milestone surgery for bone cancer in Rajasthan at BMCHRC by our team. Ortho onco surgeon Dr Praveen Gupta and plastic surgery team Dr Umesh Bansal and Dr Saurabh Rawat